न्यू मार्केट में होटल के नीचे से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कोलकाता। पैसे को लेकर हुए विवाद को केन्द्र दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक अंधे व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना के दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग पूरे वारदात को देख रहे थे लेकिन किसी ने भी उस अंधे को बचाने की जहमत नहीं उठायी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं। घटना शनिवार शाम न्यू मार्केट छाना इलाके के रफी अहमद किदवाई रोड स्थित मेजेस्टीक होटल के नीच घटी। मृतक की पहचान शेख मुन्ना (50) के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि मुन्ना के दोनों के आँख नहीं हैं और वो अंधा हैं और भीख मांग कर ना केवल अपना बल्कि अपने अंधी माँ का भी पेट भरता था। पुलिस इस वारदात के आरोपित की तलाश में जुट गयी हैं। घटना की सूचना पाकर लालबाजार की होमीसाइड शाखा की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर 3:50 बजे स्थानीय सूत्रों से सूचना मिलने पर पुलिस न्यू मार्केट थाने के पास एक होटल में गयी। वहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
स्थानीय लोगों से बात करने पर उन्हें शख्स का नाम और उम्र पता चला। पुलिस को पता चला कि मृतक मुन्ना की मां की भी आंखों की रोशनी नहीं थी। वह भीख भी मांगती है। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद पुलिस को पता चला कि मुन्ना का दोपहर में एक शख्स से विवाद हुआ था और विवाद को केन्द्र कर दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग भी मुकदर्शक बन झगड़ा देखते रहे और आगे निकलते रहे। लंबे समय तक चले हाथापाई के बाद मुन्ना बेहोश हो गया और सड़क पर गिर गया।
स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव की बरामदगी के बाद उसे एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया जहां रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि घटना में गवाहों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है और ना ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हो सकी हैं।